{"_id":"6a64fc93281e039d3a0a94aa","slug":"risk-of-fertile-land-being-lost-to-the-saryu-river-due-to-erosion-in-dumri-deoria-news-c-208-1-deo1018-187667-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डुमरी में कटान से उपजाऊ भूमि के सरयू में विलीन होने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डुमरी में कटान से उपजाऊ भूमि के सरयू में विलीन होने का खतरा
Sat, 25 Jul 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
् चनुकी। लार क्षेत्र के डुमरी गांव में सरयू नदी का कटान रुका नहीं है। कटान रोकने के लिए बोरियों में मिट्टी भरकर नदी के किनारे रखने का कार्य जारी है। किसान अपनी उपजाऊ जमीन कटने की आशंका से परेशान हैं।
कुछ दिन पहले सरयू के किनारे स्थित डुमरी गांव के पास बहाव तेजी से होने लगा था। नदी गांव के किनारे पर कटान भी करने लगी है। किसानों ने अपनी उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए बाढ़ खंड के अफसरों से गुहार लगाई। नदी की धारा गांव के तरफ बढ़ने की आशंका थी।
अफसरों ने मौका मुआयना करने के बाद शुक्रवार से बचाव कार्य शुरू करा दिया है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि कटान रोकने के जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जाएंगे।