{"_id":"62c5dd2ae7629e655804527a","slug":"rishikesh-was-married-before-9-months-ago-deoria-news-gkp4428530192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौ माह पहले हुई थी ऋषिकेश की शादी, पुंछ में अभ्यास के दौरान हुए थे शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौ माह पहले हुई थी ऋषिकेश की शादी, पुंछ में अभ्यास के दौरान हुए थे शहीद
Thu, 07 Jul 2022 09:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 09:57 AM IST
सार
ऋषिकेश के शहीद होने की खबर जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मां अनीता बेसुध होकर गिर पड़ीं। गांव के पैतृक घर में रहने वाले रंजन चौबे और दादी गुलाची देवी को देर रात जब जानकारी मिली तो वे भी दहाड़ें मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
सेना का शहीद जवान ऋषिकेश
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में अभ्यास के दौरान शहीद होने वाले ऋषिकेश की शादी नौ माह पहले नवंबर में हुई थी। शहीद ऋषिकेश का परिवार गोरखपुर में रहता है। पैतृक गांव में दादी और चाचा रहते हैं। देर शाम जब गांववालों को ऋषिकेश के शहीद होने का पता चला तो पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव निवासी राघव चौबे के पांच बेटे हैं, शिवदेनी, राजेश, कमलेश और धनंजय। तीन बेटे सेना में हैं। जबकि रंजन चौबे घर पर रहते हैं। राजेश अब सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। राजेश के पुत्र ऋषिकेश साल 2018 में थलसेना में भर्ती हुए थे। छोटा बेटा राहुल अभी पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
राजेश का परिवार गोरखपुर में रहता है। इनका अपने पैतृक गांव कम ही आनाजाना होता है। ग्रामीणों के अनुसार ऋषिकेश की शादी नवंबर 2021 में छपरा निवासी ज्योति से हुई थी। इस दौरान परिवार के साथ ऋषिकेश का तीन-चार बार गांव आना हुआ था।
विज्ञापन
ऋषिकेश के शहीद होने की खबर जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मां अनीता बेसुध होकर गिर पड़ीं। गांव के पैतृक घर में रहने वाले रंजन चौबे और दादी गुलाची देवी को देर रात जब जानकारी मिली तो वे भी दहाड़ें मारकर रोने लगे। इसके बाद गांव के लोग उनके दरवाजे पर जमा हो गए। सभी की जुबां पर चौबे परिवार की वीरगाथा की चर्चा थी। यह परिवार सेना की नौकरी के लिए जाना जाता है।