फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rift in primary teachers union, rebel joint minister and other officials

Deoria News: प्राथमिक शिक्षक संघ में दरार, बागी हुए संयुक्त मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी

Sun, 23 Jul 2023 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rift in primary teachers union, rebel joint minister and other officials
- प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री को भेजा त्यागपत्र, जिला इकाई पर लगाया निष्क्रिय रहने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के एक गुट में टूट की नौबत आ गई है। जिला मंत्री की ओर से बिना चुनाव कराए जिला कोषाध्यक्ष के रूप में भटनी के अवनीश दीक्षित को चुने जाने को इसके पीछे मुख्य कारण बताया जा रहा है। इस निर्णय के विरोध में जिला संयुक्त मंत्री गोविंद सिंह सहित अन्य कई ब्लॉकों के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री को संगठन के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र भेजा है।

त्यागपत्र भेजने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री व देवरिया सदर ब्लॉक के अध्यक्ष गोविंद सिंह, रामपुर कारखाना ब्लॉक के अध्यक्ष अरविंद सिंह, मंत्री अतुल कुमार मिश्र, देवरिया सदर के मंत्री अनिल कुमार मिश्र, पथरदेवा के मंत्री करुणेश तिवारी, तरकुलवा ब्लॉक के अध्यक्ष अमरेंद्र यादव व मंत्री राजेश कुमार सिंह, बरहज के अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार तिवारी, भागलपुर के मंत्री ओमप्रकाश, बैतालपुर ब्लॉक के अध्यक्ष नित्यानंद मणि आदि शामिल हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री को भेजे पत्र में इन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्षों से जनपदीय व ब्लॉक इकाइयों के निर्वाचन व अन्य मुद्दों पर गतिरोध चरम पर है। ऐसा प्रतीत होता है कि एक काकस संगठन पर कुंडली मार कर बैठा हुआ है और अपने मनमाने फैसलों से इसे प्राइवेट प्रापर्टी बना लिया है। मनमानी पर नियंत्रण करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जनपदीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधि समस्याओं का निस्तारण कराने में पिछड़ रहे हैं। ऐसे में संगठन जिले में लगातार कमजोर हो रहा है। नई पीढ़ी के शिक्षकों को जोड़ने में एवं संगठन के प्रति विश्वास जगाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। इससे शिक्षक समाज के मजबूत व ऊर्जावान युवा वर्ग के मन में संगठन आंतरिक लोकतंत्र व अधिनायकवादी कार्यपद्धति के प्रति वितृष्णा का भाव उत्पन्न हो चुका है। आलम यह है कि समन्वय व संवाद खूंटी पर टांग दिया गया है। लंबी प्रतीक्षा के बाद भारी मन से जिम्मेदारों के ढुलमुल रवैए के कारण प्राथमिक शिक्षक संघ सदस्य त्यागपत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed