{"_id":"644ac6df7fe424c3c6056fe4","slug":"rickshaw-puller-died-under-suspicious-circumstances-deoria-news-c-7-1-143138-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में रिक्शा चालक की मौत
Fri, 28 Apr 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
फ़ाइल फोटो- श्यामसुंदर
परिवार में छाया मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। छपिया जयदेव गांव में बृहस्पतिवार भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में मातम छा गया। माता-पिता, भाई का रो रो-कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए शव का छोटी गंडक घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस घर वालों से पूछताछ कर रही है। भटनी थाना क्षेत्र के छपिया जयदेव गांव निवासी गुलाब कुशवाहा का 23 वर्षीय बेटा श्याम सुंदर रिक्शा चलाता था। बुधवार रात किसी बात को लेकर उसका मां से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह बिना खाना खाए सो गया। बृहस्पतिवार भोर में काम पर जाने के लिए परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार में चीख -पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। वहीं परिजनों ने जल्दीबाजी कर बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार छोटी गंडक नदी तट पर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि छपिया जयदेव में संदिग्ध परिस्थितियों में रिक्शा चालक की मौत होने की शिकायत मिली है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।