फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Revenue workers will boycott work if the attackers are not arrested

Deoria News: हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार करेंगे राजस्व कर्मी

Fri, 21 Jul 2023 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Revenue workers will boycott work if the attackers are not arrested
भटनी के सिसवा गांव में पैमाइश के दौरान कानूनगो व लेखपाल से मारपीट का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी के सिसवा गांव में धारा 24 की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर ग्राम प्रधान व उनके लोगों ने हमला बोल दिया था। आरोपियों ने मारपीट करने के बाद सरकारी अभिलेख फाड़, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार किया था। शिकायत पर ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर पुलिस गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज राजस्व कर्मियों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम से मुलाकात कर कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

एसडीएम सलेमपुर के निर्देश पर भटनी के सिसवा गांव में धारा 24 की पैमाइश करने कानूनगो और तीन लेखपाल गए थे। खलिहान की जमीन पर सीमांकन को लेकर ग्राम प्रधान के भाई और लेखपालों में विवाद हो गया। इससे नाराज ग्राम प्रधान व उनके लोगों ने राजस्व कर्मियों की पिटाई कर दी। आरोपियों ने सरकारी अभिलेख फाड़ने के अलावा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। शिक़ायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान चंचल शुक्ल, उनके भाई पुनीत शुक्ल, अजय, अजित गोंड़ और अभिषेक पर केस दर्ज किया। वहीं घटना के दूसरे दिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज राजस्व कर्मियों ने एसडीएम सलेमपुर से मुलाकात की और पत्रक सौंपा। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, ऐसा न होने पर कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इसके अलावा मारपीट का वायरल वीडियो देख जिलाधिकारी ने एसपी से इसकी रिपोर्ट मांगी है। एसओ भटनी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य ग्राम प्रधान समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी हमलावरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed