फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Revenue Team Reaches Measurement for Ninth Time

Deoria News: नौवीं बार पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम

Wed, 23 Jul 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Revenue Team Reaches Measurement for Ninth Time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव की पोखरी पर अतिक्रमण के मामले में बुधवार को नौवीं बार तहसील प्रशासन ने दिनभर पैमाइश की। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपालजी ने राजस्व टीम के साथ गांव के सभी पत्थरों पर पहुंच कर खुद खड़ा होकर जरीब को खिंचवाया। 31 जुलाई को इस मामले में हाईकोर्ट में तहसील प्रशासन को रिपोर्ट देनी है।
रामपुर बुजुर्ग गांव में आराजी नंबर 259 पोखरी की 202 एयर जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। गांव की भागमनी देवी पत्नी राधेश्याम सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर पोखरी की भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर कुछ दिन पहले तहसील प्रशासन ने तहसीलदार की मौजूदगी में पैमाइश कराई। गांव के गोविंद, नथुनी ठाकुर और भरत का पक्का मकान पोखरी की भूमि पर मिली।
विज्ञापन

इसके बाद बुलडोजर से अतिक्रमण हटवा दिया गया। इसके बावजूद वादी संतुष्ट नहीं हुई और दोबारा हाईकोर्ट में अन्य लोगों के कब्जा किए जाने की बात कही। हाईकोर्ट ने डीएम को खुद मौके पर जाकर मामले की जांच करने और फोटो उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम दिव्या मित्तल रामपुर बुजुर्ग गांव पहुंचीं। उन्होंने पोखरी की पैमाइश कराने के बाद चूना गिरवाकर सीमांकन कराया। इसके बाद पुनः वादिनी ने पोखरी पूर्ण रूप से कब्जा मुक्त न होने की शिकायत की। हाईकोर्ट के आदेश पर न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार जाटव, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपालजी की देखरेख में पैमाइश कराई गई।

दोबारा पैमाइश करने आई टीम को पर्याप्त पुलिस बल नहीं मिलने के चलते हाईकोर्ट के आदेश पर एसपी दिव्या मित्तल ने सलेमपुर कोतवाल को निलंबित कर दिया। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया था। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि हाईकोर्ट में तहसील प्रशासन को 31 जुलाई को रिपोर्ट सौंपनी है। इसी क्रम में पैमाइश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed