फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Revenue Team Reaches Measurement for Ninth Time

Deoria News: हज यात्रा के प्रति किया लोगों को जागरूक

Wed, 23 Jul 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Revenue Team Reaches Measurement for Ninth Time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य मोहम्मद इफ्तेखार हुसैन बुधवार को डाक बंगले में समीक्षा बैठक की। इसके बाद जिले के एक मदरसे में मुस्लिम धर्म गुरुओं से हज यात्रा पर जागरूकता फैलाने की अपील की।
समीक्षा बैठक के बाद राज्य हज समिति के सदस्य मोहम्मद इफ्तेखार हुसैन विकास खंड पथरदेवा स्थित राज्यानुदानित मदरसा इस्लामिया महुआरी, पथरदेवा में जनपद के समस्त राज्यानुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यों, मुस्लिम धर्म गुरुओं एवं मौलवियों के साथ बैठक की। इस दौरान हज यात्रा-2025 की समीक्षा एवं आगामी हज यात्रा-2026 के प्रचार-प्रसार एवं उसकी तैयारियों तथा सरकार की ओर से की जा रही हज यात्रा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

हज ट्रेनर हाजी अहमद रजा मिस्बाही ने हज यात्रा संबंधी विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। इससे पहले शमशाद अहमद ने हज समिति के सदस्य इफ्तेखार हुसैन और डीएमओ आशुतोष पांडेय का स्वागत किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अमारुद्दीन कासमी एवं संचालन आशुतोष पांडेय ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed