फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Revenue team captured farm and police attacked

Deoria News: खेत पर कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम और पुलिस पर हमला

Fri, 18 Jul 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Revenue team captured farm and police attacked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौचघाट। खेत की जमीन पर कब्जा दिलाने छितौनी गांव पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस की टीम पर बुधवार की शाम को हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ राजस्व और पुलिसकर्मियों को पीटा, बल्कि ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
हमले में कई कर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद उप निरीक्षक अंगद कुमार की तहरीर पर बघौचघाट थाने में 11 नामजद लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी दारोगा सिंह ने अपने खेत से अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई थी। प्रशासन की टीम एसीओ रामवृक्ष यादव, चकबंदी कानूनगो कमलेश यादव, चकबंदी लेखपाल सुधांशु राय, उप निरीक्षक राकेश पाठक आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में खेत की जुताई ट्रैक्टर से शुरू कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विपक्षी पक्ष के जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रद्युम्न सिंह, अभिजीत सिंह, मंजू देवी, धर्मावती देवी, दीपमाला सिंह, फूलन देवी, कली सिंह, रमेश सिंह और दिग्विजय सिंह ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया।

स्थिति बिगड़ती देख टीम को मौके से भागना पड़ा। थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने बताया कि दो केस दर्ज कराया गया है। एक वादी की तरफ तो दूसरी मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक अंगर कुमार ने दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed