फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Revenue team arrives for road payment, chaos among shopkeepers

Deoria News: सड़क पैमाइश के लिए पहुंची राजस्व टीम, दुकानदारों में अफरातफरी

Thu, 07 Aug 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Revenue team arrives for road payment, chaos among shopkeepers
नगर पंचायत रामपुर कारखाना के मुख्य चौराहे पर सड़क का सीमांकन करते राजस्व विभाग के अधिकारी और कर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य चौराहा से लेकर बहरामपुर मोड़ तक प्रस्तावित नाला निर्माण और सुंदरीकरण कार्य को लेकर राजस्व विभाग की टीम बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची। अधिकारियों को देख दुकानदारों और मकान मालिकों में हड़कंप मच गया।
हालांकि कुछ दुकानदार पैमाइश से असंतुष्ट दिखे और दुबारा मापी की मांग की। प्रशासन ने सभी पक्षों की सहमति से 10 दिन बाद फिर से पैमाइश करने का निर्णय लिया है। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा मुख्य चौराहा से मन्नूलाल चौराहा एवं बहरामपुर मोड़ तक अतिक्रमण हटाने का कार्य पहले ही शुरू किया जा चुका है। बीते सप्ताह दो बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, लेकिन दुकानदारों ने मांग की थी कि सही पैमाइश के बाद ही अतिक्रमण हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहुंचे अधिकारियों में नायब तहसीलदार शिवेंद्र कुमार कौंडिल्य, कानूनगो वसंतराज सिंह, बैजनाथ , लेखपाल अजीत पांडेय, रवि अग्रवाल, नेहा सिंह, नेहा यादव शामिल रहे। इनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश और अधिशासी अधिकारी रोहित भी नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे।
राजस्व टीम ने मुख्य चौराहे से बहरामपुर मोड़ तक सड़क की सीमांकन का कार्य किया। लेकिन दुकानदारों ने विवाद की आशंका जताते हुए दोबारा मापी की गुहार लगाई। प्रशासन ने सभी की सहमति से 10 दिन का समय देते हुए अंतिम पैमाइश की बात कही।

अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश वर्मा ने कहा कि नगर के व्यापारियों ने दोबारा पैमाइश की मांग की थी। उन्हें 10 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद अंतिम पैमाइश कर नाला और सुंदरीकरण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed