{"_id":"69065cd5c93709394e0a9954","slug":"revenue-and-police-issues-dominated-the-sampoorna-samadhan-diwas-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-166922-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संपूर्ण समाधान दिवस में छाए रहे राजस्व और पुलिस के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संपूर्ण समाधान दिवस में छाए रहे राजस्व और पुलिस के मामले
Sun, 02 Nov 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पूरे दिन राजस्व और पुलिस के मामले छाये रहे। आये कुल 19 मामलों में अधिकारियों ने मौके पर दो मामलों का निस्तारण कर दिया।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में दिवस की कार्रवाई शुरु किया गया। मौके पर सीआरओ जलराजन चौधरी भी पहुंच गए।
दिवस में गौरा-तिवारीपुर की दुर्गावती देवी पत्नी जलेसर ने बैनामा जमीन पर कब्जा, जिगनी की कमलावती यादव ने कब्जा दखल, भरहां बाबू की प्रतिभा पत्नी तारकेश्वर ने निवास, खुदियां बुजुर्ग की रिंभू सिंह पत्नी अजीत ने आय प्रमाण पत्र, पुरैना शुक्ल के अमित शुक्ल ने विद्युत पोल हटवाने सहित राजस्व के 12, पुलिस के छह, विकास, समाज कल्याण, अन्य के एक-एक मामले आये।
इस मौके पर कुल 19 में राजस्व और समाज कल्याण के एक-एक मामले का निस्तारण कर दिया गया। मौके पर तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, सीओ राजेश चतुर्वेदी, ईओ निरुपमा प्रताप, बीडीओ एजाज अहमद, मदनमोहन पाठक, शिवकुमार माैजूद रहे।