फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   retired teachers protested

मांगों को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

Wed, 20 Jun 2018 11:19 PM IST
deoria
deoria Updated Wed, 20 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
retired teachers protested
बीएसए कार्यालय पर धरना देते सेवानिवृत्त शिक्षक। - फोटो : amar ujala
देवरिया। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर दो घंटे तक धरना दिया। वित्त व लेखाधिकारी से वार्ता के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शार्दूल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन पुनरीक्षण व जीवन बीमा की धनराशि वर्ष-2016 से अब तक भुगतान नहीं हुआ है। प्रोन्नत वेतनमान के योग्य शिक्षकों के पेंशन निर्धारण कराने की मांग को लेकर अनेक बार संगठन ने विभागीय अधिकारियों को पत्रक दिया। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यालय में बीएसए के न रहने से लगातार विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारी के अनुपिस्थति से बेलगाम कर्मचारी भी पटल छोड़कर गायब रह रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री उमाशंकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के प्रति बेरुखी दिखाना अधिकारियों की अकर्मण्यता को दर्शाता है। समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो सेवानिवृत्त शिक्षक सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। धरने में शिवराम तिवारी, लालसा यादव, नरेंद्र सिंह, रामविलास, नथुनी राय, भीम यादव, राधेकृष्ण दीक्षित, रमाकांत यादव, केशव प्रसाद, रामप्रताप सिंह, हरदेव मणि, सुदामा यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed