फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Retired teacher dies in road accident

Deoria News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

Sat, 04 Nov 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher dies in road accident
- सरौरा चौराहा पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सड़क पार करते समय सेवानिवृत्त शिक्षक की हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना किसी वाहन से हुई है। इसकी खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुरौली थाना क्षेत्र के सरौरा पांडेय गांव निवासी अतहर हुसैन अंसारी (65) मदरसे में शिक्षक थे। कुछ साल पूर्व सेवानिवृत्त हुए। शुक्रवार सुबह घर से सरौरा चौराहा पर फुटकर रुपये लाने के लिए गए थे। रुपये लेकर कुछ दूर आए थे, कि सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पत्नी मरीन खातून और बेटा सलीम अंसारी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। सुरौली एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed