{"_id":"66314d7a82ca4c1756041f84","slug":"retired-major-beaten-deoria-news-c-208-1-deo1004-124582-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भूमि विवाद में चला फरसा, रिटायर्ड मेजर और पत्नी समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भूमि विवाद में चला फरसा, रिटायर्ड मेजर और पत्नी समेत छह घायल
Wed, 01 May 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 01 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार देर शाम को सगे भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान फरसे से हुए हमले में सीआरपीएफ के रिटायर्ड मेजर और उनकी पत्नी समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि दोपहर और फिर शाम को दो राउंड मारपीट हुई। फिर भी सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी रामबिलास पाल तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। वह दूसरे नंबर के भाई श्यामसुंदर पाल की भूमि बैनामा करा लिए हैं। श्याम सुंदर का परिवार यहां नहीं रहता है। बताया जा रहा है कि सबसे बड़े भाई बैनामा ली गई भूमि में से भी आधा हिस्सा मांग रहे हैं। इसी को लेकर एक साल से दोनों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। मंगलवार की दोपहर को रिटायर्ड मेजर रामबिलास दरवाजे पर सोए हुए थे। घर में बूढ़ी औरत को उनके बड़े भाई गाली देने लगे। विरोध करने पर उनके ऊपर हमला कर दिया गया।
उधर, आरोप है कि देर शाम को फिर से उसी को लेकर मेजर पर फरसे से हमला कर दिया गया। इससे लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर कर तड़पड़ाने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी मारपीट कर हाथ तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं सूरत से कमाकर तत्काल घर पहुंचा मेजर का छोटा लड़का संतराज पाल अभी घर में भी नहीं घुसा था कि उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। हमलावरों ने मेजर के बड़े बेटे गुड्डू पाल, बहू लक्ष्मी पाल और बेटी वंदना पाल को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
मेजर रामबिलास पाल का आरोप है कि इसके पहले भी अनगिनत बार विवाद हुआ है। पुलिस को तहरीर देने पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। कार्रवाई हुई होती तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।