फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Gorakhpur-Varanasi doubling work will be completed before Dussehra.

Deoria News: दशहरे से पहले पूरा हो जाएगा गोरखपुर-वाराणसी दोहरीकरण का कार्य

Fri, 18 Sep 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The Gorakhpur-Varanasi doubling work will be completed before Dussehra.
गोरखपुर-वाराणसी रेल मार्ग पर तुर्तिपार का पुल बनकर तैयार।
देवरिया/भागलपुर। गोरखपुर-वाराणसी रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य दशहरा से पहले पूरा होने की उम्मीद है। इस रेलखंड पर दोहरीकरण के काम को अंतिम रूप देने के लिए रेलवे की ओर से तेजी से कार्य कराया जा रहा है। सरयू नदी पर तुर्तिपार में नया रेल पुल तैयार हो चुका है। इसकी अगले महीने कमिशनिंग प्रस्तावित है। इसके बाद रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन को और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर-वाराणसी रेलखंड पर भटनी से औड़िहार के बीच दोहरीकरण का कार्य करीब दो साल से चल रहा है। इसमें भटनी से लार रोड तक दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। बेल्थरा रोड से औड़ियार के बीच भी काम हो चुका है और ट्रेनों का संचालन हो रहा है। केवल सरयू नदी पर तुर्तिपार के पुराना पुल के बगल में नया पुल बनाने का कार्य बाकी था।
विज्ञापन

सरयू नदी पर नया रेल पुल भी तैयार हो चुका है। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब इसे रेल परिचालन से जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। अगले महीने पुल की कमिशनिंग प्रस्तावित है। कमिशनिंग के बाद पुल को रेल यातायात के लिए उपयोग में लाने की दिशा में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लार रोड-बेल्थरा रोड के बीच इंटरलॉकिंग बाकी

भटनी से औड़िहार के बीच दोहरीकरण के काम में लार रोड से बेल्थरा रोड स्टेशन के बीच इंटरलॉकिंग का कार्य शेष है। इस हिस्से में ट्रैक और परिचालन व्यवस्था से जुड़े कार्यों को पूरा किया जाना है। दोहरीकरण का काम पूरा होने से ट्रेनों को पासिंग के लिए इंतजार नहीं करना होगा। गोरखपुर, देवरिया, भटनी और वाराणसी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
रेलवे की योजना दशहरा से पहले दोहरीकरण का कार्य पूरा करने की है। इसके लिए शेष इंटरलॉकिंग और अन्य तकनीकी कार्यों को अक्तूबर के पहले सप्ताह में पूरा कराया जाएगा।

--
कोट
भटनी-औड़ियार रेलखंड के बीच दोहरीकरण का काम अगले महीने पूरा हो जाएगा। तुर्तिपार पुल का काम हो चुका है। कमिशनिंग के बाद दोनों तरफ से ट्रेनों का आवागमन शुरू होने पर इस रेल खंड पर आवागमन सुगम और तेज हो जाएगा।

महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed