{"_id":"5888e2844f1c1bde3bcf4ed3","slug":"republic-day-today-fhrega-tricolor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस आज, फहरेगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस आज, फहरेगा तिरंगा
देवरिया
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के लिए कोआॅपरेटिव तिराहे से लोगों ने झंडे की खरीदारी की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूूरी हो गई हैं। पुलिस लाइंस समेत सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों समेत अन्य जगहों पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पुलिसकर्मियों ने परेड ग्राउंड में खूब पसीना बहाया तो स्कूली बच्चों ने फुलड्रेस रिहर्सल किया। बुधवार को जगह-जगह बच्चे और लोग तिरंगा खरीदते दिखे।
डीएम अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह सात बजे सामूहिक प्रार्थना के बाद छात्र-छात्राओं की ओर से सुबह 8:15 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर झंडा फहराया जाएगा। राष्ट्रगान और संविधान के उल्लेखित संकल्प लिया जाएगा। सुबह 8:45 बजे मलिन बस्तियों में सफाई कार्यक्रम, 8.50 से 12.30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम जैसे जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉलीबॉल मैच, निबंध, लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता, हेल्थ परीक्षण, कैदियों में फल और मिठाई वितरण, जिला चिकित्सालय में सुबह नौ बजे मरीजों में फल वितरण और पुलिस लाइंस में पुलिस परेड कार्यक्रम आयोजित होगा।
सुबह 10 बजे सभी शैक्षिक संस्थानों में झंडारोहण राष्ट्रगान और संकल्प लिया जाएगा। 10.30 बजे क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता और पुरस्कार, 11.30 बजे शैक्षिक संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठी और वाद विवाद प्रतियोगिता, राजकीय बालगृह में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित है। तीन बजे रूट मार्च निकाली जाएगी। नगरपालिका और नगर पंचायतों के वार्डों की साफ-सफाई की गई।