फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   remuneration send to account of teachers : mos

ईद से पहले शिक्षकों के खाते में भेज दें मानदेय : राज्यमंत्री

Thu, 28 Apr 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
remuneration send to account of teachers : mos
ईद से पहले शिक्षकों के खाते में भेज दें मानदेय : राज्यमंत्री
विज्ञापन

देवरिया। राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति के तहत अल्पसंख्यक हित में कार्य कर रही है। सरकार की ओर से सभी लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही रही हैं। इसका लाभ लेने की जरूरत है। उन्होंने ईद से पहले शिक्षकों के खाते में मानदेय भेज देने के निर्देश दिए।
जनपद भ्रमण पर आए राज्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में अल्पसंख्यक कलयाण विभाग की ओर से संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि आधुनिकीकरण योजना के तहत शिक्षकों के मानदेय मद में जो भी धनराशि जिले को प्राप्त हुई है, ईद से पहले शिक्षकों के मानदेय का भुगतान कर दिया जाए। उनके खाते में धनराशि स्थानांतरित कर दी जाए। राज्यमंत्री ने कहा कि मदरसों में दीनी तालिम शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों के अध्यापन पर भी जोर दिया जाए। शिक्षा के स्तर को गुणवत्ता पूर्ण बनाया जाए। कहा गया कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के हितों के प्रति संजीदा है। सरकार की ओर से निरंतर बिना किसी भेद-भाव के समस्त सुविधाओं का लाभ अन्य वर्गों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों भी प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने भ्रमण के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई का किया निरीक्षण
देवरिया। राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत विकास खंड देसही देवरिया के डिघवा पौटवा में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही अक्षम्य होगी। राजकीय आईटीआई का निर्माण निर्धारित समयसीमा जनवरी 2024 के पूर्व पूरा कर लें। कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से 12.60 करोड़ रूपये की लागत से विकास खंड देसही देवरिया एवं पथरदेवा में एक-एक राजकीय आईटीआई का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के छात्र छात्राएं अपने घर के निकट ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग कर सकें। भाजपा सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में ढांचागत कमियों को दूर करने के दृष्टिगत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल आदि से संबंधित विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस के अधिकारी एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed