फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Remove possession from Gram Sabha land, otherwise action will be taken

Deoria News: ग्राम सभा की भूमि से हटा लें कब्जा, नहीं तो होगी कार्रवाई

Wed, 05 Mar 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Remove possession from Gram Sabha land, otherwise action will be taken
- सलेमपुर क्षेत्र के 202 गांवों को किया गया है चिंह्नित, निर्धारित तिथि पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- एसडीएम बोलीं- सरकारी भूमि पर कब्जा को खाली कराने में प्रधान और सचिव करें सहयोग

सलेमपुर। डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने ब्लॉक सभागार में तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रधानाें और सचिव के साथ बैठक की। सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने के साथ कब्जा खाली कराने की रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की भूमि से कब्जा हटा लें, नहीं तो कार्रवाई होगी।
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि तहसील क्षेत्र के 202 ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा है। इसे अभियान चलाकर हटाया जाएगा। इस अभियान को ‘ऑपरेशन कब्जा मुक्ति’ नाम दिया गया है। इसके तहत अतिक्रमण हटाने से पहले अतिक्रमण करने वाले लोगों को प्रशासन की तरफ से डुग्गी-मुनादी और नोटिस आदि के माध्यम से सूचित भी किया जाएगा। 15 मार्च से सार्वजनिक भूमि पर किए गए कब्जे को अभियान चलाकर हटाया जाएगा। अगर कोई अतिक्रमण हटाने में रोड़ा पैदा करता है तो प्रशासनिक स्तर से उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। इसके चलते विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन स्थानों पर सरकार की तरफ से चलाई जा रही विकास योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। तहसीलदार अलका सिंह ने कहा कि प्रकरणों का चिह्नांकन पिछले छह माह में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रार्थनापत्र, तहसीलदार न्यायालय से बेदखली के मुकदमों में पारित आदेश और लेखपालों की तरफ से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और सचिव खुद पहल कर अतिक्रमण खाली करा दें अन्यथा तहसील प्रशासन निर्धारित तिथि पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ हटवा देगी। इस दौरान नायब तहसीलदार गोपालजी हरि प्रसाद, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष महेश्वर मिश्र, वीर बहादुर कुशवाहा, रामनारायण यादव, अन्नू सिंह, चंदन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed