{"_id":"690cea0f43e17b56d3029396","slug":"relief-vegetable-retail-shops-will-no-longer-be-set-up-on-the-road-in-salempur-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167229-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : सलेमपुर में अब सड़क पर नहीं लगेंगी सब्जी की फुटकर दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : सलेमपुर में अब सड़क पर नहीं लगेंगी सब्जी की फुटकर दुकानें
Fri, 07 Nov 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
तहसील सभागर मे सब्जी विक्रेताओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते सीओ मनोज कुमार। संवाद
सलेमपुर। स्टेशन रोड पर लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार और ईओ की मौजूदगी में सब्जी मंडी समिति की बैठक हुई, जिसमें नगर पंचायत और सब्जी विक्रेताओं के बीच सहमति बनी कि गांधी चौक से रेलवे स्टेशन रोड पर अब सब्जी की फुटकर दुकानें नहीं लगेंगी। पहले से निर्धारित स्थान पर ही दुकानें लगेंगी। इसके अलावा थोक सब्जी विक्रेताओं को सुबह सात बजे तक बाहर से आने वाली वाहनों को खाली करने की बात कही गई। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सलेमपुर में मंडी नहीं होने के चलते अधिकांश दुकानदार गांधी चौक रेलवे स्टेशन मार्ग पर अपरा वाहन खड़ा करा कर माल उतरवाते हैं। इसके अलावा फुटकर सब्जी विक्रेता भोर से ही सड़क ककी दोनों पटरियों पर दुकान लगा लेेते हैं। इसके चलते जाम लग जाता है। जाम लगने के चलते जहां मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
वहीं कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी। बीते रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी पिंकी कुमारी (20) पुत्री स्वामीनाथ को इलाज के लिए भाई सीएचसी लेकर जा रहा था। जाम में फंसी बहन को इलाज के लिए भाई विपिन बाइक से उतारकर गोद में उठाकर सीएचसी की तरफ दौड़ने लगा। इस दिक्कत को अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सड़क के किनारे लग रहीं सब्जी की दुकानों को बंद करा दिया था, जिसके बाद सब्जी व्यापारी बृहस्पतिवार को कुछ दुकानें बंदकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां नगर पंचायत के कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने सीओ मनोज कुमार, नायब तहसीलदार गोपालजी, एसएसआई धर्मेद्र मिश्र के साथ तहसील सभागार पहुंची। जहां थोक एवं फुटकर सब्जी विक्रेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
थोक विक्रेताओं ने कहा कि स्टेशन रोड पर सब्जी की दुकानें लगाकर अपना माल फुटकर विक्रेताओं को सुबह 5 बजे से 9 बजे तक बेचते हैं। देवरिया और बरहज मंडी में समिति है, जबकि सलेमपुर में स्थायी मंडी नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए स्थाई सब्जी मंडी की व्यवस्था की जाए।
वहीं फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि हम लोग सड़क पर लग रहीं दुकान के विरोध में हैं। सब्जी मंडी में हम लोग अपनी दुकान लगाते हैं, कुछ फुटकर विक्रेता पूरे माहौल को बिगाड़ रहे हैं। उनपर प्रशासन को सख्ती दिखानी चाहिए। इसके बाद एसडीएम दिशा श्रीवास्तव और सीओ मनोज कुमार यातायात को जन सुविधा में देखते हुए सब्जी के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं में यह सहमति बनाई गई कि से गांधी चौक-रेलवे स्टेशन मार्ग के दोनों पटरियों पर किसी प्रकार की कोई फुटकर सब्जी की दुकान नहीं लगेगी।
पूर्वी व पश्चिमी पटरी के थोक विक्रेता अपनी वाहनों को सुबह 7 बजे तक खाली करा लेंगे। इसके बाद किसी प्रकार का कोई वाहन से सामान नहीं उतारा जाएगा। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
सीओ मनाेज कुमार ने कहा कि आप सभी लोगों की सहमति से ही यातायात व्यवस्था ठीक होगी। इसमें बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मंडी समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष विंध्याचल गुप्ता, भाजपा नेता संपूर्णानंद गुप्ता, त्रिवेणी गुप्ता, शंभूदयाल गुप्ता, अजीत मद्धेशिया, जयप्रकाश, रमजान राईनी, मुसाफिर मौजूद रहे।