फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Relationship was formed on the pretext of job and abortion was done, case registered

Deoria News: नौकरी का झांसा देकर बनाए संबंध और कराया गर्भपात, केस दर्ज

Mon, 22 Apr 2024 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Relationship was formed on the pretext of job and abortion was done, case registered
- न्यायालय के आदेश पर युवक, उसके माता-पिता, भाई और चाची के खिलाफ धमकी देने का दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

- बलिया का रहने वाला है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे के नजदीक आए प्रेमी-प्रेमिका घर से भागकर पंजाब चले गए। वहां प्रेमी ने प्रेमिका को सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध संबंध बनाए। जब गर्भ ठहर गया तो उसे खुखुंदू क्षेत्र में लाकर किराए के कमरे में रखा और गर्भपात करा दिया। इसके बाद भाग निकला। प्रेमिका थाने का चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का बलिया के ग्राम न्यूलीकासौर थाना गड़वार निवासी युवक से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क हुआ। उनमें अक्सर बातचीत होने लगी। युवक, युवती को झांसे में लेकर पंजाब चला गया। वहां सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे संबंध बनाता रहा। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। युवती को जब गर्भ ठहर गया तो उसने प्रेमी से बताया।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रेमी, युवती को घर ले जाने के बहाने पंजाब से खुखुंदू लाकर एक किराए के कमरे में रहने लगा। यहां युवक ने युवती का गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। युवती, युवक की तलाश करते थक-हार कर थाने पहुंची। उधर, इसी बीच पता चला कि प्रेमी युवक अपने घर चला गया है। युवती थाने में केस दर्ज कराने के लिए दौड़-भाग करने लगी। पुलिस ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रविवार शाम को पुलिस ने प्रेमी युवक कृष्णा राजभर के खिलाफ साजिश के तहत दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने, उसके पिता, माता, भाई और उसकी चाची के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed