फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Registration on Abha app will make treatment easier for patients

Deoria News: आभा एप पर रजिस्ट्रेशन से मरीजों को इलाज में होगी आसानी

Thu, 01 Jun 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Registration on Abha app will make treatment easier for patients
मेडिकल कॉलेज में पर्ची कटाने के लिए खडे मरीज व तिमारदार।संवाद
मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई व्यवस्था, पर्ची के लिए नहीं करना होगा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में आभा एप पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक काउंटर भी खोल दिया गया है। रजिस्ट्रेशन से मरीजों को इलाज कराने में आसानी होगी। उन्हें पर्ची के लिए काउंटर पर घंटों इंतजार करने से छुटकारा मिल जाएगा। काउंटर पर टोकन नंबर देने पर एक क्लिक में पूरा ब्योरा कंप्यूटर पर आ जाएगा और तत्काल पर्ची उपलब्ध हो जाएगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ बढ़ गई है। पर्ची के लिए काउंटरों पर लंबी कतार लगती है। डेढ़ से दो घंटे इंतजार करने के बाद मरीजों को पर्ची मिलती है। इस समस्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए आभा एप की एक नई शुरुआत की है। इसके तहत अब मरीजों को अपने मोबाइल पर आभा ऐप डाउनलोड करना होगा, जिससे तत्काल उनका रजिस्ट्रेशन होगा। इसके जरिए मरीज को टोकन नंबर मिलेगा। काउंटर पर नंबर बताने पर पचीं आसानी से उपलब्ध हो जाएगी और तत्काल ओपीडी में जाकर डॉक्टर के चेंबर में एंट्री मिल जाएगी। एप पर मरीज का पूरा ब्योरा अपलोड रहेगा। वहीं केंद्र सरकार का आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हर व्यक्ति का आभा कार्ड बनाए जाने पर जोर है। अभी मेडिकल कॉलेज में आभा एप पर रजिस्ट्रेशन के बाद एक पर्ची कटने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। डॉ. संजय भट्ट को हास्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

------------
ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन
मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए मरीज को प्ले-स्टोर में जाकर आभा एप डाउन लोड करना होगा। इसके बाद काउंटर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर आभा आईडी जनरेट करनी होगी। इसके बाद काउंटर पर लगे क्यूआर कोड को दोबारा स्कैन करने के बाद शेयर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जनरेट हुए टोकन नंबर को 30 मिनट के अंदर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ऑपरेटर को बताना होगा और रजिस्ट्रेशन स्लिप प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अब तक पांच लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, बढ़ा पर्ची काउंटर
मेडिकल कॉलेज में पर्ची के लिए चार काउंटर संचालित किए जा रहे थे। पर मरीजों की भीड़ को देखते हुए दो काउंटर बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा आभा एप के लिए अलग से एक काउंटर बनाया गया है, जो बुधवार से शुरू हो गया है। अब तक पांच लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। फेसेल्टी मैनेजमेंट सर्विसेज (एफएमएस) के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक कुमार यादव की देखरेख में सभी काउंटर चल रहे हैं।

---------
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सरकार की महत्वपूूर्ण योजना है। इसके तहत सभी का आभा कार्ड बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में आभा एप पर रजिस्ट्रेशन व कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे मरीजों को आसानी होगी। यह लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा।
डॉ. राजेश कुमार बरनवाल प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed