फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   registrar constituted three members inquiry committee

कुलसचिव ने गठित की त्रिसदस्यीय जांच समिति

Wed, 15 Sep 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
registrar constituted three members inquiry committee
कुलसचिव ने गठित की त्रिसदस्यीय जांच समिति
विज्ञापन

देवरिया। शिक्षक को 17 माह से वेतन नहीं देने के मामले में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने अबूबकर नगर स्थित समसुद्दीन अंसारी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक को तलब किया है। शिक्षक ने राज्यपाल से शिकायत की थी। इस मामले में त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

इस कॉलेज में खुदिया पाठक गांव के डॉ. हरेराम पाठक 05 नवंबर वर्ष 2009 से प्राचीन इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। लगातार सेवा के बावजूद विगत वर्ष मार्च से उन्हें वेतन नहीं मिला है। अंशदायी भविष्य निधि की कटौती भी नहीं की जा रही है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार कुलसचिव से लगायत मुख्यमंत्री जनता दर्शन तथा जन सुनवाई पोर्टल पर की। लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। अंतत: इन्होंने 25 फरवरी को प्रदेश के राज्यपाल को पत्र भेजा। राज्यपाल सचिवालय की ओर से कुलपति को वेतन प्रदान करने तथा नियुक्ति की सेवा शर्तों का अनुपालन कराने के लिए निर्देशित किया गया। कुलपति की ओर से त्रिसदस्यीय जांच समिति का गठन कर समसुद्दीन अंसारी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक व संबंधित शिक्षक को 16 सितंबर को विश्वविद्यालय तलब किया है। जांच समिति में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. रजनीकांत पांडेय, अंग्रेजी विभाग के प्रो. जीएच बेहेरा तथा राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो.आरआर महानंदा शामिल हैं। इस मामले में प्रबंधक का पक्ष नहीं मिल सका। उनका पक्ष मिलने के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed