{"_id":"5863f7bd4f1c1b132ceebc97","slug":"recounted-employees-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलमबंद हड़ताल पर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलमबंद हड़ताल पर रहे कर्मचारी
देवरिया
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। इलाहाबाद आपूर्ति कार्यालय में पूर्ति निरीक्षक और कर्मचारियों की पिटाई के विरोध में सप्लाई विभाग के कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल की। कर्मचारियों ने नारेेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीएम के जरिए संयुक्त आयुक्त को ज्ञापन भेजा है। कर्मचारियों ने कहा कि इलाहाबाद के कोरांव तहसील में कार्यरत पूर्ति निरीक्षक के साथ मारपीट की गई।
जिससे गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना से प्रदेशभर के पूर्ति निरीक्षक और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में गुस्सा है। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ हो रही ज्यादती और उनकी सुरक्षा पर सवाल है। इससे मनोबल गिरता है। पूर्ति निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महासंघ के आह्वान पर कलमबंद हड़ताल किया जा रहा है।
24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर एआरओ वासुदेव तिवारी, अभिषेक कुमार सिंह, दुर्गादत्त, प्रवीण पांडेय, राघवेंद्र कुमार, जुगुल किशोर, सुशील तिवारी, संजीवन मणि, अनूप शाही, श्रीनारायण यादव, मारकंडेय प्रसाद, रामनिवास आदि मौजूद रहे।