फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rape with demsel

Deoria News: झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, शादी से मुकरा

Fri, 28 Jun 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
rape with demsel
पीड़िता ने थाने में दिया तहरीर, छह दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रामपुर कारखाना। शादी का झांसा देकर एक युवक एक साल तक किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। बालिग होने पर जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। वह युवती से पीछा छुड़ाने के लिए मुंबई भाग गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। छह दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने 21 जून को थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर एक साल से उससे दुष्कर्म करता रहा। 20 जून को उसने किशोरी और उसकी मां को बुलाकर शादी करने की हामी भर ली। पीड़िता का आरोप है कि युवक के मां-बाप ने दोनों की शादी में अड़चन डालते हुए युवक को मुंबई भगा दिया। मुंबई जाने के बाद युवक ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया है। पीड़िता मां के साथ छह दिन से लगातार रामपुर कारखाना थाने के चक्कर लगा रही है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है। युवक के परिजनों को बुलवाया गया है। दोनों पक्ष आपस में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed