{"_id":"61a70ea30ce1713ce17e28e9","slug":"rampage-regarding-panghayat-election-deoria-news-gkp418222234","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट, तीन हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश में मारपीट, तीन हिरासत में
लार। चुनावी रंजिश में थाना क्षेत्र के भुडुसरी गांव में मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गया। एक पक्ष ने फोन कर कुछ युवकों को बुला लिया। आरोप है कि गांव के बाहर से आए कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। चीख-पुकार सुन कर ग्रामीणों ने आरोपियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। अपने आप को लोगों से घिरा देख आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जबकि कार सवार युवक ने गाड़ी के अंदर से सामान लूटने का आरोप लगाया है। हालांकि इस बात से पुलिस इनकार कर रही है।
लार थाना क्षेत्र के भुडुसरी गांव निवासी चानमती देवी पत्नी राममिलन कुशवाहा गांव की पूर्व प्रधान रही हैं। इस बार भी वह प्रधान पद की प्रत्याशी थीं। आरोप है कि चुनावी रंजिश में ग्रामसभा के कुछ लोगों से सोमवार की रात में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। मारपीट में राम मिलन कुशवाहा व उनके दो बेटे घायल हो गए। चानमती का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने छह कार सवार युवकों को फोन कर बुला लिया। गांव पहुंचते ही युवक हमलावर हो गए। कार सवार युवकों ने भी तहरीर दी है। बताया है कि हमारी गाड़ी में दुकान का सामान रखा था। कुछ लोगों ने लूट लिया है। उधर, पुलिस ने पूर्व प्रधान पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य दयाशंकर कुशवाहा ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पीड़ित पक्ष को ही पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। लूट की बात गलत है।