फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rampage in tahsil campus

तहसील परिसर में युवकों ने नेता की पिटाई की

Wed, 15 Sep 2021 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
rampage in tahsil campus
तहसील परिसर में युवकों ने नेता की पिटाई की
विज्ञापन

रुद्रपुर। तहसील परिसर में हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक भाजपा नेता की पिटाई कर दी। उप निबंधक कार्यालय में एक जमीन का बैनामा कराया जा रहा था कि कहासुनी के बाद विवाद हो गया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। भाजपा नेता मंजय निषाद अकटहा गांव के निवासी है। उनकी पत्नी इस बार भाजपा के समर्थन पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी थीं। मंगलवार को तहसील में एक बैनामा कराया जा रहा था। आरोप है कि एक पक्ष जबरन बैनामा करा रहा था और बैनामे की धनराशि भी नहीं दे रहा था। विरोध करने पर कुछ युवकों ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी। घटना में उनका सिर फट गया। पीड़ित भाजपा नेता के पक्ष से एक महिला ने पुलिस को आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed