फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rampage in marriage ceremony

डीजे पर अश्लील गाना बजाने पर मारपीट, बिना शादी लौटी बरात

Sun, 23 May 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
rampage in marriage ceremony
डीजे पर अश्लील गाना बजाने पर मारपीट, बिना शादी लौटी बरात
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुजरी खुर्द गांव में शनिवार की देर रात डीजे पर अश्लील गाना बजाने से मना करने पर पूर्व प्रधान और घरातियों में जमकर मारपीट हो गई। नाराज दूल्हे पक्ष के लोग बिना दुल्हन के बरात लेकर चले गए। घटना में दुल्हन की मां, चाची, चाचा, भाई और दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों का नजदीक के अस्पताल पर इलाज कराया गया। पुलिस ने दुल्हन पक्ष से दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

मुजरी खुर्द निवासी पप्पू गोड़ की बेटी काजल की शनिवार की रात मईल थाना क्षेत्र के धन पिपरा गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाला हुआ। आरोप है कि इसी बीच गांव के पूर्व प्रधान दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे और खराब व्यवस्था करते हुए उलझ गए। इतना नहीं, दरवाजे पर बज रहे डीजे पर लड़कों के साथ थिरकने लगे और अश्लील गाना बजाने पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष पर हमला बोल दिया। दुल्हन की मां जायंत्री देवी, चाची माया देवी, चाचा जनता, इंद्रजीत, गुड्डू, भाई राजेश कुमार घायल हो गए। जनता और इंद्रजीत को गंभीर चोटें आई हैं। पूर्व प्रधान पक्ष से धारदार हथियार से हमले की बात कही जा रही है। जबकि पूर्व प्रधान सीताराम यादव और सचिन यादव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूर्व प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है कि लड़की पक्ष के दरवाजे पर विवाद हो रहा था। अच्छी व्यवस्था करने की बात कहने और अश्लील गाना बजाने से मना करने पर नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर हमारे बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। हालांकि दुल्हन पक्ष का कहना है कि हमलोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस हमारे पक्ष से ही दो लोगों को थाने ले लाई। एसओ अनिल कुमार यादव का कहना है कि मुझे सूचना पूर्व प्रधान ने दी थी। दोनों तरफ से लोग चोटिल हुए हैं। पूर्व प्रधान को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed