{"_id":"60315f868ebc3ee8f8517a85","slug":"rampage-in-kins-deoria-news-gkp385553820","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा-साले में मारपीट, अस्पताल में अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा-साले में मारपीट, अस्पताल में अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा-साले में मारपीट, अस्पताल में अफरातफरी
देवरिया। एक सप्ताह पहले संदिग्ध हालत में झुलसी महिला का इलाज कराने की बात पर ससुराल और मायके वालों में शनिवार को मारपीट हो गई। जिला अस्पताल के महिला वार्ड में अफरातफरी मच गई। होमगार्डों ने दोनों पक्षों के दो लोगों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
बघौचघाट मलसी नौनिया पट्टी गांव निवासी खुशबू (22) पत्नी बबलू एक सप्ताह पहले संदिग्ध हालत में झुलस गई थी। परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर में महिला की मां इंद्रावती और भाई अनूप अस्पताल पहुंचे। वहां बबलू, पंकज और अनूप में मारपीट हो गई। झुलसी महिला की मां का आरोप है कि इलाज के लिए रुपये देने से मना करने पर उसे और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जबकि दूसरे पक्ष के पंकज ने बताया कि उनकी भाभी अलाव की आग से झुलसी हैं। पंकज और अनूप को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।