फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rameshwar Tiwari murder case Four police personnel including SO suspended

रामेश्वर तिवारी हत्याकांड: एसओ सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित; पीड़ित परिवार से डीआईजी बोले- कार्रवाई नजीर बनेगी

Fri, 02 Oct 2026 03:26 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, लार (देवरिया)
संवाद न्यूज एजेंसी, लार (देवरिया) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 02 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

भीखम छपरा में आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की हत्या पर डीआईजी एस चनप्पा ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Rameshwar Tiwari murder case Four police personnel including SO suspended
रामेश्वर तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा पहुंचे डीआईजी एस चनप्पा ने रामेश्वर तिवारी के परिजनों से मिल घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिजनों ने हल्का दारोगा पर लापरवाही का आरोप आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। इस पर डीआईजी ने प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह हल्का दरोगा राममूरत बीट सिपाही चंद्रभान भारती, प्रीतम यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निर्भय कुमार को लार थाने की कमान सौंप दी है। 

विज्ञापन

डीआईजी ने आरोपी के घर पहुंच मौके का निरीक्षण किया। परिजनों ने कहा हमारे परिवार के दो लोगों की हत्या हो चुकी है। वहीं एक चालक की भी हत्या कर दी गई। आरोपियों पर एनकाउंटर की कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर डीआईजी ने कहा कि कार्रवाई नजीर बनेगी। किसी भी हाल में आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। एहतियात के तौर पर पीएसी सहित कई थाने की फोर्स लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। पूरी रात टीम अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन अभी तक आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।पत्नी अमृता की शिकायत पर गांव के ही संजय तिवारी, दीपक तिवारी, प्रांजल तिवारी, अभिनीत, आदित्य, निखिल तिवारी व दस अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी सहित कई गंभीर धाराओं में केस  दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है।

विज्ञापन

यह है मामला
लार क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में सड़क पर ब्रेकर बनवाने से नाराज विरोधियों ने बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी (55) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वारदात के पीछे वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।  भीखम छपरा गांव निवासी रामेश्वर तिवारी आरएसएस के कार्यकर्ता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed