फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rally julus prohibited upto 11 february,

ग्यारह फरवरी तक रैली, जुलूस पर रोक

Mon, 31 Jan 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
rally julus prohibited upto 11 february,
11 तक रैली, जुलूस पर रोक
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कैंपेन में 20 व्यक्तियों के साथ प्रचार करने की होगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त निर्देश के क्रम में रोडशो, पदयात्रा, साइकिल, बाइक, वाहन रैली तथा जुलूस आदि 11 फरवरी तक प्रतिबंधित रहेगा।

मंगलवार यानी एक फरवरी से सभी चरणों के लिए राजनीतिक दलों एवं चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम एक हजार लोगों अथवा मैदान की क्षमता के 50 प्रतिशत या राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नियत सीमा, जो कम हो तक भौतिक रूप से मीटिंग की अनुमति प्रदान की गई है। डोर-टू-डोर कैंपेन की सीमा में वृद्धि की गई है, अब डोर-टू-डोर कैंपेन में दस के स्थान पर 20 व्यक्तियों ( सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर) के साथ प्रचार किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के लिए अधिकतम पांच व्यक्तियों अथवा हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत या राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अनुमन्य सीमा के अंतर्गत इंडोर मीटिंग की अनुमति प्रदान की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों एवं निर्वाचन लड़ने वाले समस्त प्रत्याशियों से कोविड-19 व्यवहार एवं दिशा-निर्देशों तथा निर्वाचन संबंधित सभी गतिविधियों के दौरान आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed