फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rakhi topper of 12th

Deoria News: लिटिल फ्लाॅवर सलेमपुर की राखी मणि त्रिपाठी बनीं 12वीं की जिला टॉपर

Tue, 07 May 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
rakhi topper of 12th
आईसीएससी बोर्ड में 12 वीं की जिला टॉप छात्रा राखी मणि त्रिपाठी को मिटाई खिलाती उसकी सहेलीफोटो- 
फोटो समाचार
विज्ञापन


.....

लिटिल फ्लाॅवर में 10वीं के 47 और 12वीं के 155 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। सीआईएससीई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में लिटिल फ्लाॅवर स्कूल सलेमपुर की राखी मणि त्रिपाठी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। समीरा खातून 92.75% अंक प्राप्त कर दूसरा व ज्योति सिंह 92.50% अंक प्राप्त तीसरे स्थान पर रहीं। 10वीं की छात्रा एंजल वर्मा ने 96.6% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया।
जिले में 12वीं में पहला स्थान प्राप्त करने वाली मझौली राज के शंकरपुरा गांव की रहने वाली राखी मणि त्रिपाठी के पिता हरिकेश मणि त्रिपाठी फुलवरिया चौराहे पर कोल्डड्रिंक के होलसेलर हैं। माता सीमा गृहिणी हैं। परिणाम आने के बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने राखी के माता-पिता को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

राखी मणि त्रिपाठी ने बताया कि उनका लक्ष्य मेडिकल सर्विसेज में जाना है। वह स्कूल के अलावा नियमित रूप से घर पर चार घंटे पढ़ाई करती थीं। वह वर्तमान समय में प्रयागराज में रहकर नीट की तैयारी कर रही हैं। 12वीं में लिटिल फ्लाॅवर स्कूल सलेमपुर की समीरा खातून ने 92.75 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे, ज्योति सिंह ने 92.50 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

91.75 प्रतिशत के साथ दृष्टि बरनवाल चौथे व 90.25 प्रतिशत अंक से दिव्या तिवारी ने पांचवां स्थान हासिल किया है। 10वीं में लिटिल फ्लाॅवर स्कूल सलेमपुर की एंजल वर्मा ने 96.6 प्रतिशत पाकर स्कूल टॉप किया। जबकि सात्विक बरनवाल 94.8 प्रतिशत, सानिध्य गुप्ता 94.6 प्रतिशत, सार्थक मिश्रा 94.2 प्रतिशत, प्रियांशु सिंह, आदित्य प्रकाश दूबे व समर गोयल ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
उधर, स्कूल में प्रधानाचार्य जूबिस ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कहा कि किसी भी क्षेत्र में मेहनत करने वालों को सफलता प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता। इसे स्कूल की छात्रा राखी मणि त्रिपाठी ने कर के दिखा दिया है।




मानवस्थली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने लहराया परचम
सलेमपुर। पोषित हुए सीआईएससीई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में मानवस्थली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। खुशी तिवारी ने सर्वाधिक 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। परीक्षा में सम्मिलित कुल 28 बच्चों में से 21 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। खुशी तिवारी डॉक्टर बनना चाहती हैं। विद्यालय के निदेशक संजीव दूबे ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय की प्रबंधक रेणु दूबे ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed