Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rakesh tikait welcomed

किसानों को होना होगा संगठित : राकेश टिकैत

Wed, 10 Apr 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
rakesh tikait welcomed
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का सुभाष चौक पर पदा​​धिकारियो ने कि
- ...फोटो समाचार
विज्ञापन



सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का मंगलवार को सुभाष चौक पर आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके वह भुजौली काॅलोनी स्थित मंडल संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं से मिले।
मंडल संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी की पत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह भाकियू जिलाध्यक्ष बड़े शाही के बैरौना स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले में मजबूत आंदोलन करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि देवरिया कभी चीनी का कटोरा कहा जाता था कभी इस जिले में 14 चीनी मिलें हुआ करती थीं, मगर राजनैतिक दलों एवं यहां के बड़े नेताओं की निष्क्रियता से एक-एक कर सारी चीनी मिलें बंद होती गईं। किसानों को संगठित होकर जिले में बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। उनके साथ भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव प. सतीश ओझा, आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष मिथिलेश यादव, जिलाध्यक्ष गोरखपुर आशीष अग्रहरी के अलावा स्वागत करने वालों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह, जिला संयोजक सदानंद यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामदेव राय, जयकरन शाह, जिला महासचिव धनंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह, मदन चौहान, हरेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed