फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raju's body laid to rest on minister's assurance

Deoria News: मंत्री के आश्वासन पर राजू के शव का अंतिम संस्कार

Tue, 07 Jul 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Raju's body laid to rest on minister's assurance
देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ में राजू शर्मा (30) का शव तीन दिनों से दरवाजे पर रखकर प्रशासन से अपनी मांगों को मनवाने में अड़ा पीड़ित परिवार सोमवार की सुबह प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के आश्वासन पर मान गया। इसके बाद गांव स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े भाई शिवम ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मामूली विवाद में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में राजू शर्मा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस विवाद में चाकू लगने से जख्मी राजू के पटीदार सुधीर शर्मा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा राजू की माता सुमन देवी, पत्नी प्रीति देवी, बहन हेमा, पटीदार नवनाथ, धनेसरी, शानू सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। राजू की पत्नी प्रीति की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात सहित नौ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुज सिंह, प्रदीप सिंह, गोरख सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस कई और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद उसी रात करीब 10 बजे पुलिस की सुरक्षा के बीच राजू का शव घर लाया गया। पीड़ित परिवार ने सुबह अंतिम संस्कार की बात कही। सुबह परिजन शव को दरवाजे पर रखकर दाह संस्कार करने से मना कर दिए। कहा कि उनकी मांगें जब तक नहीं पूरी की जाएंगीं, दाह संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर पहुंचा जिला प्रशासन मान-मनोव्वल में जुट गया, मगर सफलता नहीं मिल सकी।
रविवार की शाम राजू के घर पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने साढ़े तीन घंटे तक पीड़ित परिवार से मिलकर बातें सुनीं और ढांढ़स बंधाया। पीड़ित परिवार ने 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, एक सरकारी नौकरी, एनकाउंटर, बुलडोजर चलाने आदि मांगें रखीं।
मंत्री के इस आश्वासन पर कि सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर मांग पूरा कराने का प्रयास करूंगा, पर पीड़ित परिवार देर शाम अंतिम संस्कार को राजी हो गया। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे गांव स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
रामपुर कारखाना के एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि राजू की हत्या के मामले में चार महिलाओं सहित कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अमित सिंह पकड़ से दूर है। बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


...
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा के दो पूर्व मंत्री, सरकार पर लगाया आरोप

देसही देवरिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी और रामाश्रय विश्वकर्मा सोमवार की सुबह पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे। तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। पीड़ित परिवार की पीड़ा को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलकर पूरी बात बताएंगे। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया। आर्थिक मदद कर कहा कि इतनी बड़ी वारदात हो गई, मगर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री पूछने तक नहीं आए।
सपा के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय सचिव रामाश्रय विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। इंसाफ की लड़ाई कमजोर नहीं होने दी जाएगी। जिला उपाध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह पटेल ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, उमेश नारायण शाही, राजन त्रिपाठी, परवेज आलम आदि मौजूद रहे।
...

गांव में तैनात रही चार थानों की फोर्स

नौतन हथियागढ़ गांव में पीड़ित परिवार के दरवाजे से लेकर अंत्येष्टि स्थल तक रामपुर कारखाना के अलावा, तरकुलवा, महुआडीह, बघौचघाट थानों की पुलिस मौजूद रही। पूरा गांव छावनी में तब्दील रहा।

...


इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी, एक आरोपी फरार

राजू हत्याकांड में पुलिस ने तीन नामजद सहित कुल नौ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें अनुज सिंह, प्रदीप सिंह, गोरख, गोलू और चार महिलाओं सहित आठ को गिरफ्तार किया गया है। अमित सिंह पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed