फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rajput has been sacrificing for the country

Deoria News: देश के लिए कुर्बान होता रहा है राजपूत

Sat, 04 Nov 2023 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rajput has been sacrificing for the country
-रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग को उदित नारायण मार्ग करने की मांग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। राजपूत सदियों से देश के लिए कुर्बानी देता चला आ रहा है। राष्ट्र रक्षा के लिए वह देश के दुश्मनों से लड़ता रहा। रुद्रपुर के राजा उदित नारायण सिंह को अग्रेंजों से बगावत के कारण काला पानी की सजा भोगनी पड़ी।

यह बात अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह ने कही। वह शुक्रवार को रुद्रपुर में क्षत्रिय महासभा के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में रुद्रपुर का विशेष योगदान रहा है। यहां के सतासी राज श्रीनेत राजा उदित प्रताप सिंह ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान दिया। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजा के नाम पर रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग का नामकरण होना चाहिए। वहीं राप्ती नदी पर बने सेतु का नाम यहां के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह के नाम हो। इसके लिए क्षत्रिय महासभा आंदोलन करेगी। इस मौके पर कालिका सिंह, संतोष कुमार सिंह, जेपी सिंह, रणविजय सिंह बघेल, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, अरविंद सिंह मामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed