फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rajesh of Rudrapur defeats Uttarakhand CM

रुद्रपुर के राजेश ने उत्तराखंड के सीएम को हराया

Sat, 11 Mar 2017 10:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 11 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Rajesh of Rudrapur defeats Uttarakhand CM
राजेश - फोटो : अमर उजाला
विश्व विजय त्रिपाठी
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। भेड़ी गांव के रहने वाले राजेश शुक्ला ने उत्तराखंड की किच्छा विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराकर रुद्रपुर कस्बे का नाम चर्चा में ला दिया। राजेश शुक्ला के विधायक चुने जाने पर पूरे गांव में लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाईं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को हराने वाले राजेश शुक्ला पर पूरे गांव को गर्व है। वैसे रुद्रपुर इलाके के रहने वाले पांच लोग विभिन्न क्षेत्रों से विधायक चुने गए हैं। मजे की बात यह है कि पांचों भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं। देवरिया के रामपुर कारखाना सीट से कमलेश शुक्ल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


वह भी रुद्रपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा रनिहवा गांव के सुरेश तिवारी भाजपा के टिकट पर बरहज से विधायक बने हैं। संगीता यादव ने चौरीचौरा विधानसभा (गोरखपुर) से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कीं। वह भी मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली हैं पर अब चौरीचौरा में रहती हैं। रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। रुद्रपुर के रहने वाले पांच लोगों के विधायक बनने पर पूरा क्षेत्र दो दिन पहले ही होली मनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed