{"_id":"64e65bdefc367e223f0bd067","slug":"rajasthan-police-reached-jigina-mishra-to-arrest-the-accused-of-fraud-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-4963-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने जिगिना मिश्र पहुंची राजस्थान पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने जिगिना मिश्र पहुंची राजस्थान पुलिस
Thu, 24 Aug 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। धोखाधड़ी के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए राजस्थान पुलिस बुधवार को भटनी के जिगिना मिश्र पहुंची। राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। राजस्थान पुलिस के जिगिना मिश्र पहुंचने पर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरोपियों पर करीब 25 लाख रुपये गबन करने का आरोप है। मामले में राजस्थान के चिकसाना में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है।
भटनी के दो युवक राजस्थान स्थित एक पाइप फैक्ट्री में काम करते हैं। वहां उनकी मुलाकात मथुरा के रहने वाले सुनील कुमार से हुई। आरोप है कि दोनों ने एक रिश्तेदार के साथ पीड़ित को पाइप लाइन बिछाने वाली फैक्ट्री खोलने की सलाह दी। इसके बाद तीनों उसमें काम करने लगे। इसी दौरान आरोपी करीब 25 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित की शिकायत चिकसाना जिला भरतपुर राजस्थान पुलिस ने आरोपियों पर गबन सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। बुधवार को राजस्थान पुलिस भटनी के जिगिना मिश्र गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी के पिता से बेटों के बारे में जानकारी ली और उन्हें जल्द हाजिर करने को कहा। राजस्थान पुलिस के चिकसाना थाने के एसआई राजकुमार व जयवीर सिंह ने बताया कि जिगिना मिश्र गांव निवासी प्रभात मिश्र व जुगनू मिश्र पर धोखाधड़ी, चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज है। फरार आरोपी की पहचान होने पर जिगिना मिश्र गांव में दबिश दी गई। आरोपियों के हाजिर नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।