{"_id":"57e6c4f84f1c1b3276a8349a","slug":"rain-granddaughter-cleaning-system-sludge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने ‘पोती’ सफाई व्यवस्था पर ‘कीचड़’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने ‘पोती’ सफाई व्यवस्था पर ‘कीचड़’
देवरिया
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
दिनभर बरसात होने के चलते लोगों को छाते के सहारे बाजार में निकलना पडा।
- फोटो : अनूप तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बारिश ने शनिवार को नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। चोक नाले-नालियां बारिश से उफना गईं। इनका गंदा पानी सड़कों पर आ गया। सबसे दयनीय हाल नगर के भीतरी इलाकों का रहा। निर्माणाधीन सड़कों पर पानी भरने से इन पर कीचड़ फैल गया। कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। इसमें फिसलकर कुछ दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हुए।
नगर पालिका प्रशासन नगर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होने का दावा करने से नहीं चूकता। लेकिन बारिश उसके इस दावे की हर बार पोल खोल देती है। शनिवार की सुबह से शुरू हुई बारिश शाम तक होती रही। कभी बारिश तेज हो उठती तो कभी धीमे। इससे न सिर्फ गड्ढायुक्त मुख्य सड़कों पर पानी भर गया बल्कि गलियों की हालत और भी दयनीय हो गई।
कूड़े बहकर गलियों के बीचोबीच आ गए। नालियों का पानी भी सड़कों पर आने से लोगों को इससे होकर गुजरना पड़ा। रामनाथ देवरिया वार्ड नंबर दो में हाइडिल के पीछे कई महीने से सड़क का निर्माण चल रहा है। ठेकेदार ने मिट्टी गिराकर छोड़ गया है। यहां बारिश के चलते काफी कीचड़ हो गया है। इधर से गुजरने वाले मोहल्ले के कई लोग फिसलकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
शहर के न्यू कॉलोनी, राम गुलाम टोला, जलकल कांपलैक्स, गरूड़पार, उमा नगर, साकेत नगर आदि मोहल्ले में जलभराव हो गया। अली नगर मोहल्ले में मस्जिद के सामने की गली में घुटना भर पानी लगा था। ईओ नीलेश रमन ने बताया कि सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। कहीं-कहीं नालियां चोक हैं। उसे साफ कराया जा रहा हैं। काफी जलजमाव पर पंपसेट का इस्तेमाल होगा।