{"_id":"641b57fe2d7de9f4cc0d26d4","slug":"rain-fall-on-the-road-deoria-news-c-7-1-95034-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बारिश में जल निकासी के इंतजाम की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बारिश में जल निकासी के इंतजाम की खुली पोल
Thu, 23 Mar 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
बालाजी मंदिर के समीप खाद्य विभाग के एस एम आई गोदाम पर बारिश का लगा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला मुख्यालय से लगते अन्य जगहों पर मंगलवार की देर शाम आंधी के साथ 14 एमएम बरसात ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया, जबकि मोहल्लों की जाम नाली का पानी सड़क पर आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को जलभराव के कारण मोहल्लेवासियों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
बारिश के कारण मुख्य मार्गों सहित कई गली-मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर मोहल्लों में नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी भी सड़क पर फैल गई। इससे लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। बेमाैसम बारिश में ही शहर को जलभराव से निजात दिलाने को नगर पालिका के दावे खोखले साबित हो गए।
बारिश के चलते शहर के कई मुख्य मार्गों रुद्रपुर मोड़, पुरवा, एआरटीओ ऑफिस, रामनाथ देवरिया, रामगुलाम टोला, देवरिया खास, गायत्री पुरम, कसया रोड के पास, अली नगर, शाहिद नगर जगहों पर जलभराव की समस्या हो गई है। वहीं नगर पालिका सीमा के पास के इलाकों वाली नई बस्ती दानोपुर, खरजरवा, सकरापार, पिपरपाती, सोंदा, कठिनइया, पिड़रा, अमेठी, कतरारी, तिलई बेलवा आदि गांवों में खेत में मकान का निर्माण कर रहने वाले दूर-दराज के लोगों को बारिश के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही थीं, क्योंकि अधिकतर जगहों पर कच्चा मार्ग है। कई जगहों पर ऐसा भी है, जहां पर लोगों के वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
टूटी सड़कें पर राह चलना दूभर
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया से पकड़ी मार्ग पर कतरारी चौराहे तक सड़क जगह- जगह बने गड्ढे से वाहन सवार गिरते, फिसलते आ जा रहे थे। कई वाहन सवारी गड्ढे में पानी होने के फंस भी जा रहे थे। शाम के समय मेज बारिश के कारण रागिनी मोड़ से रेलवे भूमि के पास सिंधी मिल काॅलोनी को जाने वाली सड़क पर जलभराव होने से लोगों के दरवाजे तक पानी भर गया था। किसी तरह ईंट के सहारे लोग आ जा रहे हैं। वहीं वाहन के गुजरने पर गड्ढों में भरे पानी का छींटें बगल से गुजर रहे लोगों पर पड़ रही हैं, जिससे कपड़े खराब हो जा रहे थे। इसके कारण लोगों के मन में आक्रोश भी देेखने को मिला।
-- -- -- -
बड़ा नाला बनने से होगा समस्या का निदान
देवरिया। शहर में करीब नौ किलोमीटर का बड़े नाले का निर्माण अप्रैल 2022 से किया जा रहा है, लेकिन बारिश और जांच की परिधि में आने के कारण इस प्रोजेक्ट में देरी हो गई है। खोराराम रोड से कुर्ना नाले को अभी तक रामनाथ देवरिया मोड़ तक बन जाना चाहिए था, लेकिन पांच सौ मीटर भी पूरा काम हो पाया है।
इसे करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना है। पिछले साल सितंबर और अक्तूबर में बारिश के दौरान नाला खुद गिर गया था। इसको लेकर जांच बैठाई गई थी। इसके कारण काम भी प्रभावित हुआ था।
-- -- -- -- -- -- -
कोट
किसी भी मोहल्ले में जलभराव नहीं हुआ है। बारिश के कारण कुछ जगहों पर नाला जाम हुआ था। सफाई करा दी गई है। कच्चे मार्गों को पक्का बनाने का काम किया जा रहा है।
- रोहित सिंह, ईओ