फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rain

Deoria News: बारिश से हुई किचकिच, ठंड की भी वापसी

Mon, 04 Mar 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बारिश के कारण रविवार की शाम मौसम बदल गया। दिन में हल्की धूप के बाद शाम को झमाझम बारिश से किचकिच हो गई। गरज के साथ बारिश से ठंड की वापसी हो गई। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के बाद मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। साथ ही हवा चलने के भी आसार हैं। गेहूं की फसल के लिए लाभदायक सिद्ध होगा, वहीं, तिलहन की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार की शाम से बादल आसमान में छा गए। रविवार की सुबह बूंदाबांदी हुई। इसके बाद हल्की धूप निकली। मौसम नम होने के कारण जैकेट, स्वेटर पहनकर घर से लोग निकले। दोपहर बाद बादल घिर गए। कुछ देर बाद बारिश होने लगी। शाम को अचानक बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

रुक-रुक कर बारिश देर शाम तक होती रही। इसके चलते ठंड वापस लौट आई। कुछ लोग बारिश में भीगते हुए गंतव्य की ओर जाते दिखे। अवकाश होने के कारण अधिकांश लोग घरों में रहे और बाजार और सड़क पर भीड़ कम रही। हालांकि, ठंड जल्द समाप्त हो जाएगी। इसके बाद मौसम साफ होगा और तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हो गया है। बारिश के बाद मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान हवा भी रहेगी। डॉ. प्रवीण पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। इसका सेहत पर असर पड़ सकता है। सर्दी, खांसी, बुखार, सांस की चपेट में आ सकते हैं। ठंड से बचें और गर्म कपड़े पहन कर रहें। ठंडा पानी, शीतल पेयपदार्थ का सेवन न करें। तली और बाहर की चीजों व फास्ट फूड के सेवन से बचें। भोजन में पौष्टिक आहार लें।

बारिश से रबी की फसलों के लिए लाभ पहुंचेगा
भाटपाररानी। रविवार को अचानक बारिश और हवा से मौसम में ठंड बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना के प्रभारी डॉ. मांधाता सिंह ने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। इस बारिश से रबी की फसलों को लाभ अधिक और हानि कम पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि गेहूं की अगैतीऔर पिछली बुवाई दोनों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इससे नमी आएगी और दाने प्रौढ़ होंगे। वहीं दलहन की मुख्य फसल अरहर और मटर के लिए भी लाभदायक होगी, क्योंकि नमी आने से फली में मजबूती आएगी, लेकिन अरहर के फूल हवा से झड़ेंगे। वहीं फली लिए अरहर को कीड़े लगने की संभावना है। तिलहन की फसल सरसों में फली आने से पौधे गिर जाएंगे। पर कोई खास नुकसान नहीं होगा ।उन्होंने कहा कि इससे किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed