{"_id":"5111ca6bd5cccd7c4b02b5adce8fea77","slug":"railway-worker-s-house-to-steal-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारी के घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मचारी के घर में लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में शुक्रवार की रात रेलवे कर्मचारी के ताला बंद घर में चोरी हो गई। चोर 50 हजार रुपये नकदी समेत करीब आठ आठ लाख रुपये के जेवरात और अन्य सामान उठा ले गए।
मकान का ताला टूटा देखकर आसपास के लोगों ने पीड़ित को सूचना दी। घर पहुंचे रेलवे कर्मचारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड नंबर-दो रामनाथ देवरिया के विजय कुमार रेलवे कर्मचारी हैं। भाई रितेश कुमार एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घर पर दोनों की पत्नियां और मां रहती हैं।
दो दिन पूर्व मां की तबीयत खराब हो गई। यहां कई डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुुआ। इसके बाद वे लोग मां को लेकर इलाज कराने गोरखपुर चले गए।
शुक्रवार को चोरों ने सूने घर को खंगाल दिया। चोरों ने बच्चों के गुल्लक तक को भी नहीं छोड़ा। शनिवार की सुबह घर का ताला टूटा हुआ देखकर किसी ने विजय को सूचना दी।
विज्ञापन
घर पहुंचने के बाद विजय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उनका कहना है कि घर में रखे सभी जेवरात और कीमती साड़ियां चोर उठा ले गए हैं।
सदर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।