{"_id":"6abd548078d06087e2066942","slug":"railway-crossing-closed-for-an-hour-due-to-technical-glitch-commuters-inconvenienced-deoria-news-c-208-1-deo1022-193123-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तकनीकी खराबी से एक घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तकनीकी खराबी से एक घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, राहगीर परेशान
Wed, 30 Sep 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
- नोनापार रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग का मामला, जिम्मेदारों ने ठीक की समस्या
भटनी। नोनापार रेलवे स्टेशन का पूर्वी रेलवे फाटक बुधवार दोपहर तकनीकी खराबी के चलते ऑटोमेटिक लॉक हो गया। इसके कारण करीब एक घंटे तक फाटक बंद रहा। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ राहगीरों भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने तकनीकी खराबी दूर कर फाटक खुलवाया।
नोनापार रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आने की सूचना पर बंद किया गया था। ट्रेन के गुजरने के बाद गेटमैन हरिशंकर यादव ने फाटक खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला। जांच करने पर फाटक के ऑटोमेटिक लॉक होने की जानकारी हुई।
गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने जांच कर तकनीकी खराबी ठीक की जिसके बाद फाटक खोला जा सका। इस दौरान करीब एक घंटे तक क्रॉसिंग के दोनों तरफ राहगीर और स्कूल के बच्चे फंसे रहे।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फाटक खोलने में परेशानी हुई थी। संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करा दिया गया है।