फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   raid on kotedar godown

Deoria News: गल्ला व्यवसायियों के गोदामों पर छापा

Wed, 03 Apr 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
raid on kotedar godown
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर में मंगलवार की देर शाम खाद्य विपणन विभाग की टीम ने गल्ला व्यवसायी के गोदामों पर छापा मारा। अधिकारियों ने गोदामों पर स्टॉक, रजिस्टर से मिलान करने के साथ किसानों से खरीदे गए अनाजों के सिक्स आर और नाइन आर रसीदों की भी पड़ताल की। कार्रवाई से व्यवसायियों में खलबली रही। हालांकि, एक गोदाम पर अधिकारियों को देखकर ट्रक में माल लोड करा रहा चालक गाड़ी लेकर भाग गया।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुलभ आनंद के निर्देश और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में टीम ने शाम करीब पांच बजे से आठ बजे बरहज में छापेमारी की। टीम के अधिकारियों ने राजकुमार जायसवाल, ज्योति राइस मिल, माता फ्लोर मिल और बजरंग ट्रेडर्स के गोदामों पर रखे अनाजों का स्टॉक से मिलान करने के साथ सिक्स आर और नाइन आर की रसीदों का मिलान कराया। टीम में विपणन निरीक्षक बैतालपुर संजय पांडेय, मंडी सचिव दिवाकर उपाध्याय आदि शामिल रहे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत व्यवसायियों के गोदामों पर जांच की गई है। कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed