फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rahul was shot by the accused involved in the Nihal murder case.

Deoria News: निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों ने राहुल को मारी थी गोली

Fri, 14 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rahul was shot by the accused involved in the Nihal murder case.
देवरिया। मोबाइल दुकानदार राहुल चौरसिया को गोली मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर पांच नामजद समेत आठ बदमाशों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पांच में से चार बदमाश चर्चित निहाल हत्याकांड में भी आरोपी रहे हैं। सूत्रों की माने तो एसओजी टीम घटना में शामिल दो बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर घायल राहुल का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर चल रहा है।
विज्ञापन

शहर में लंगड़ी देवरिया के मंगली टोला निवासी राहुल चौरसिया (29) पुत्र विजय चौरसिया चटनी गढ़ही चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाता है। बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे दुकान पर बैठकर काम कर रहा था। इस बीच बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल रिपेयर कराएं। रिपेयरिंग के 1100 रुपये मांगने पर कहासुनी करने लगे। बिना रिपेयरिंग चार्ज के मोबाइल देने से राहुल ने मना कर दिया। इससे नाराज एक युवक ने तमंचे से मोबाइल दुकानदार पर फायर कर दिया। गोली दुकानदार के बाईं कलाई में लगने के बाद पेट में जा घुसी। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से घायल को इमरजेंसी पहुंचाया। इमरजेंसी पहुंचे सीओ सदर संजय रेड्डी और कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने घायल से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल दुकानदार के छोटे भाई पंकज चौरसिया पुत्र विजय चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने रामनाथ देवरिया के रहने वाले और निहाल सिंह हत्याकांड के आरोपी आशीष पांडेय पुत्र सत्यानंद पांडेय, बृजेश गोस्वामी, अमन गिरी, आलोक राजभर समेत सजाद अंसारी और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी संजीव सुमन ने कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम, स्वाट टीम को गिरफ्तारी के लिए लगा दी। पुलिस लगातार बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed