{"_id":"57fbda784f1c1b695228eec9","slug":"rahul-message-rally-starts-from-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 से जिले में राहुल संदेश यात्रा भ्रमण पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 से जिले में राहुल संदेश यात्रा भ्रमण पर
देवरिया/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रभारी रामअशीष साहनी का स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। राहुल संदेश यात्रा 15 दिनों तक जिले में रहेगी। विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएगी। यह यात्रा जिले में 13 से 27 अक्टूबर तक भ्रमण करेगी। यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेसियों की बैठक सोमवार को टाउनहाल स्थित कार्यालय में हुई।
चुनाव प्रचार अभियान समिति के जिला प्रभारी रामअशीष साहनी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि राहुल संदेश यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। जिन जगहों से किसान महायात्रा नहीं गुजरी है वहां राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 13 और 14 अक्टूबर को सलेमपुर, 15 और 16 अक्टूबर को भाटपाररानी, 17 और 18 अक्टूबर को बहरज, 19 और 20 अक्टूबर को रुद्रपुर, 21 और 22 अक्टूबर को पथरदेवा, 23 और 24 अक्टूबर को रामपुर कारखाना के अलावा 25, 26 और 27 अक्टूबर को सदर विधानसभा के इलाकों में भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता ने मूड बना लिया है। विधानसभा चुनाव में सपा के शासनकाल का जवाब मिल जाएगा। इस दौरान दीनानाथ भारती, नौशाद अहमद खान, भरत मणि त्रिपाठी, जवाहर बरनवाल, दिलीप सिंह, राजेश सिंह, रामप्रवेश सिंह, रमाशंकर यादव, आनंददेव गिरि, निलेश त्रिपाठी, सुनील उपाध्याय आदि मौजूद रहे।