Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Deoria News
›
Rahul in the boys category and Kajal Paswan in the girls category became the overall champions.
{"_id":"698e26fa14ddd0646a033e1e","slug":"rahul-in-the-boys-category-and-kajal-paswan-in-the-girls-category-became-the-overall-champions-deoria-news-c-208-1-deo1009-174826-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बालक वर्ग में राहुल और बालिका वर्ग में काजल पासवान बने ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बालक वर्ग में राहुल और बालिका वर्ग में काजल पासवान बने ओवर ऑल चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
संत विनोबा पीजी कालेज की दौड़ प्रतियोगिता में आगे निकलने की होड़ में छात्राएं
Link Copied
देवरिया। संत विनोबा महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें ओवरऑल चैंपियन बालिका वर्ग में काजल पासवान रहीं। वहीं बालक वर्ग में राहुल राजभर रहे। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष मकसूदन मिश्र व विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेल के माध्यम से प्रकृति के साथ जुड़कर आप बड़ी से बड़ी ऊचाईयों को प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्र ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी के अंदर खेल भावना होना जरूरी है। खेलों में बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राज शुक्ला और बालिका वर्ग में काजल पासवान प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ में बालकों में मोहन और बालिकाओं में काजल पासवान प्रथम रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में सतवीर प्रसाद और बालिका वर्ग में काजल पासवान प्रथम रहीं। गोला फेंक के बालक वर्ग में वैभव सिंह व बालिका वर्ग में अंकिता यादव प्रथम रहीं। लंबी कूद और ऊंची कूद दोनों वर्ग में बालकों में राहुल राजभर और बालिकाओं में डिंपल यादव प्रथम रहीं। चक्का फेंक के बालक वर्ग में सोमनाथ और बालिकाओं में चांदनी सिंह अव्वल रहीं। में राहुल राजभर, भाला फेंक में रोहित राजभर विजयी रहे। शिक्षक की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुजीत कुमार व गोला फेंक में डॉ. विवेक मिश्र विजयी रहे। कर्मचारियों में सौ मीटर में मुख्तार प्रसाद और गोला फेंक में राकेश कुमार विजयी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।