{"_id":"65f9d6153e29ab013d097236","slug":"rahul-got-police-padak-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-121751-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज के राहुल सिंह को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज के राहुल सिंह को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक
Tue, 19 Mar 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज के फाफामऊ में आयोजित सीाआरपीएफ के 85वें परेड में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पैना के र
फोटो समाचार
प्रयागराज के फाफामऊ में आयोजित सीआरपीएफ की 85वीं परेड में मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के पैना गांव निवासी और सीआरपीएफ के जवान राहुल सिंह पुत्र रामव्रत सिंह को मंगलवार को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया। प्रयागराज के फाफामऊ में आयोजित सीआरपीएफ के 85वीं परेड में उन्हें यह सम्मान मिला है।
पैना गांव निवासी रामव्रत सिंह के चार पुत्रों राजन, मनीष, सूर्यप्रताप सिंह में राहुल दूसरे नंबर के हैं। उनकी पहली पोस्टिंग जम्मू में हुई थी। जो इस समय दिल्ली में विशेष कमांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। फाफामऊ में आयोजित परेड में राहुल सिंह ने हिस्सा लिया था। हालांंकि, जून 2020 में जम्मू कश्मीर में गिलीकादल जूनीमार में संयुक्त ऑपरेशन में इनकी टीम ने मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को निष्क्रिय करते हुए उनके पास से तीन एके-47, 10 मैगजीन आदि सामान बरामद किया था। जबकि ऑपरेशन में 60 से अधिक आतंकी मारे गए थे। सफल ऑपरेशन में राहुल सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था। मिले सम्मान पर पत्नी रानी सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह, सुभाष सिंह, जयप्रकाश सिंह, रविप्रकाश सिंह, लालवचन सिंह, शक्तिवर्द्धन सिंह, युवराज सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।