फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rapid Action Force took out march in deoria

Deoria: रैपिड एक्शन फोर्स ने निकाला मार्च, दंगा से निपटने के लिए भौगोलिक स्थिति का लिया जायजा

Sat, 20 Aug 2022 11:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 11:59 AM IST
सार

आरएएफ की टीम शुक्रवार से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पूर्वाभ्यास कर रही है। टीम थाना क्षेत्र की प्रमुख इमारतों, गांव तथा सीमावर्ती क्षेत्रों का जायजा ले रही है। एसपी संकल्प शर्मा की अगुवाई में सहायक कमांडेंट राजेश कुमार के नेतृत्व में निकली 91वीं बटालियन ने दंगा तथा विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए क्षेत्र का हाल जाना।
 

विज्ञापन
Rapid Action Force took out march in deoria
रामपुर कारखाना में रैपीड एक्शन फोर्स एवं पुलिस ने किया मार्च। - फोटो : DEORIA

विस्तार

आरएएफ की टीम शुक्रवार से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पूर्वाभ्यास कर रही है। टीम थाना क्षेत्र की प्रमुख इमारतों, गांव तथा सीमावर्ती क्षेत्रों का जायजा ले रही है। एसपी संकल्प शर्मा की अगुवाई में सहायक कमांडेंट राजेश कुमार के नेतृत्व में निकली 91वीं बटालियन ने दंगा तथा विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए क्षेत्र का हाल जाना।
विज्ञापन


शुक्रवार को रामपुर कारखाना तथा तरकुलवां थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर टीम पैदल मार्च कर वहां की भौगोलिक स्थिति को समझने का प्रयास किया। पैदल मार्च में पुलिस अधीक्षक भी शामिल रहे। सहायक कमांडेंट ने बताया कि टीम स्थानीय थानों के प्रमुख स्थानों की जानकारी हासिल करती है, जिससे विषम परिस्थितियों में बटालियन आसानी से दंगा आदि को नियंत्रित कर सके। यह अभ्यास कार्यक्रम है, जिसमें बटालियन वहां की भौगोलिक स्थिति को समझ कर उसका खाका तैयार करती है।
विज्ञापन


यह अभियान जनपद में 24 अगस्त तक चलेगा। हर रोज दो थाना क्षेत्रों का जायजा लिया जाएगा। टीम में प्रमुख रूप से सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी, थानेदार दिनेश मिश्र, महेंद्र कुमार चतुर्वेदी आदि ने टीम से सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed