{"_id":"5fa831768ebc3e9bfa0cdd3b","slug":"quota-shop-suspended-for-lack-of-food-grains-in-stock-deoria-news-gkp372581217","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉक में खाद्यान्न कम मिलने पर कोटे की दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉक में खाद्यान्न कम मिलने पर कोटे की दुकान निलंबित
विज्ञापन

बरहज/कपरवार (देवरिया)। दो दिन पूर्व नौकाटोला सरकारी सस्ते गल्ले की दुुकान के स्टॉक में मिली गड़बड़ी मामले में जिला पूर्ति कार्यालय ने कोटा निलंबित कर दिया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वासदेव तिवारी ने कोटेदार को स्पष्टीकरण जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
तहसील स्थित गोदाम से नवंबर माह के राशन का उठान किया जा रहा है। कपरवार के नौका टोला दुकानदार प्रहलाद गुप्त ने भी राशन का उठान किया था। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वासदेव तिवारी और फणीश्वर त्रिपाठी ने दो दिन पूर्व दुकान के स्टॉक का निरीक्षण किया था। स्टॉक में करीब 100 बोरी राशन कम मिला। अधिकारियों ने दुकान को निलंबित कर कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा है।
रविवार को आपूर्ति कार्यालय में अधिकारियों ने आपूर्ति निरीक्षक युगल किशोर और एसएमआई संतोष पांडेय के साथ बैठक की। दुकानदार प्रहलाद का कहना है कि संसाधन के अभाव और एसएमआई के जानकारी में शेष राशन का उठान नहीं हो सका है। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुकान निलंबन के प्रकरण की जांच कराई जा रही है।