{"_id":"689e27edcc0cd9cff0008faf","slug":"questions-raised-over-investigation-into-dj-operators-death-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160831-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीजे संचालक की मौत की जांच पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीजे संचालक की मौत की जांच पर उठ रहे सवाल
Thu, 14 Aug 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
डीके शाही
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। बंजरिया गांव के डीजे संचालक हीरालाल शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक बाइक से गुजरते दिख रहे हैं, जिन्हें पुलिस हीरालाल को ढूंढ़ने वाला बता रही है।
अब सवाल यह है कि अगर वे सचमुच खोज रहे थे तो स्कूल गेट से सिर्फ 50 मीटर दूरी पर खड़ी हीरालाल की बाइक उनकी नजर क्यों नहीं गई। बंजरिया गांव निवासी हीरालाल शर्मा उर्फ बिकाऊ (35) गांव के चौराहे पर एक टेंट हाउस में काम करने के साथ डीजे सिस्टम भी चलाता था। शनिवार की रात करीब 11:30 बजे वह बाइक से घर से निकला, मगर लौटा नहीं। रविवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर धान के खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का स्पष्ट पता नहीं चलने पर पुलिस ने विसरा जांच के लिए नमूना भेजा है। इधर, पुलिस हीरालाल के करीब डेढ़ दर्जन परिचितों के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है। पुलिस ने अब तक हीरालाल के मोबाइल का सीडीआर हासिल नहीं कर पाई है, जबकि यह जांच की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकता है। उसकी पत्नी और उसकी गतिविधियों पर भी पुलिस विशेष नजर है।