फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Publication of Draft Electoral Roll of SIR at Booths

Deoria News: बूथों पर एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन

Tue, 06 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Publication of Draft Electoral Roll of SIR at Booths
मंगलवार को बूथों पर हुआ मतदाता सूची का प्रकाशनफोटो- संवाद
रुद्रपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मंगलवार को बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस दौरान बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूची को वोटरों के बीच सार्वजनिक किया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता सूची में हटे नाम और जोड़ने के लिए दावे, आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। एसआईआर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में 3,24,661 वोटर थे। विशेष गहन पुनरीक्षण में मृतक, डबल और शिफ्टेड वोटरों का नाम हटाने के बाद मंगलवार को प्रकाशित मतदाता सूची में अब कुल 2,79, 272 वोटर हो गए है। बूथों पर मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान ईआरओ निरीक्षण में लगे रहे।
विज्ञापन

एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन हर बूथों पर बीएलओ द्वारा सार्वजनिक रूप से किया गया है। वोटर आपत्ति साक्ष्य और दावे के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर ईआरओ राज किशोर सिंह, विनयशील मिश्र, देवेन्द्र प्रताप यादव, रामाश्रय, उमेशचंद, शिवबचन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed