{"_id":"6ab426da63b11ee2cb05c3eb","slug":"protest-for-the-posting-of-a-veterinarian-deoria-news-c-208-1-deo1016-192548-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पशु चिकित्सक की तैनाती के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पशु चिकित्सक की तैनाती के लिए प्रदर्शन
Thu, 24 Sep 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
पशु अस्पताल पर डाक्टर की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पशुपालक
लार। पशु चिकित्सा सुविधाओं को लेकर बुधवार को पिंडी पशु चिकित्सालय पर ग्रामीणों और पशुपालकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सालय होने के बावजूद नियमित रूप से पशु चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते। इससे पशुओं के उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। इलाज के अभाव में पशु दम तोड़ दे रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, पिंडी गांव की आबादी करीब चार से पांच हजार है। बड़ी संख्या में लोग पशुपालन करते हैं। पशुओं के बीमार होने पर समय से उपचार नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी स्तर पर इलाज कराना पड़ता है। ऐसे में अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर गांव में विशेष पशु चिकित्सा एवं पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने की मांग की।
शिविर में पशुओं की जांच, उपचार, टीकाकरण, कृमिनाशक दवा और आवश्यक दवाओं का वितरण कराने की मांग की गई है।
प्रदर्शन करने वालों में सोनू शुक्ला, दीपक चौवासिया, मनोज गोंड़, ओमप्रकाश भार, गोलू शर्मा, मुकेश यादव, दिनेश साहनी, हरिवंश प्रसाद, प्रमोद प्रताप निषाद और जितेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।